प्रयागराज

अखिलेश यादव का शासनकाल याद कर रहे लोग: नरेन्द्र सिंह

सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव ने जनता से की भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील

अखिलेश यादव का शासनकाल याद कर रहे लोग: नरेन्द्र सिंह

सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव ने जनता से की भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपी

प्रयागराज दुर्गा मिश्रा की रिपोर्ट

मांडा/ कोरांव ।समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह बुधवार को कोरांव विधानसभा क्षेत्र के हाटा बनवारी एवं धरी में पार्टी द्वारा आयोजित “जन पंचायत” कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों की डबल मार झेल रहे लोग अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के शासनकाल को याद कर रहे हैं। सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब, किसान और युवा विरोधी हैं। भाजपा की तानाशाह सरकारों द्वारा किये जा रहे वादाखिलाफी के विरोध में जनता को आवाज उठानी होगी। अच्छे दिन और सुशासन का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं। अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनायी गयी नीतियों के चलते जनता महँगाई की मार झेल रही है। गरीब और मध्यम वर्ग को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। श्री सिंह ने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें तथा भाजपा सरकार में हो रही ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठायें। जरूरत पड़ने पर आमजन के साथ सड़क पर उतरें और जनता की भलाई के लिए संघर्ष करें। अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल ने सभी बूथ, सेक्टर और जोनल प्रभारियों से जनसमस्याओं की सूची बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। विधानसभा प्रभारी राजेश पाण्डेय ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त किया तथा जन समस्याओं को जिला और प्रदेश तक पहुंचाने की बात कहते हुए पूर्व वर्ती सरकार किसान पनिकट माफी लैपटाप बेरोजगारी भत्ता समाजवादी पेंशन 100-102 नम्बर एम्बूलैश योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र जैसल प्रधान ने किया।
जन पंचायत में पूर्व प्रत्याशी रामदेव निडर, जिला महासचिव ई. जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष लल्लन सिंह पटेल, दिनेश पटेल,यादवेन्द्र अहिर दूष्यंत सिंह, कैलाश पटेल, कल्लू सिंह पटेल, श्याम सूरत सिंह,महेंद्र आदिवासी, मनोज यादव, राहुल सिंघानिया, डॉ शिवकुमार सहित कई पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग लोग मौजूद रहे।