आज तक नहर में नहीं हुआ पानी का दर्शन, किसान परेशान

आज तक नहर में नहीं हुआ पानी का दर्शन, किसान परेशान
कोरांव प्रयागराज, के अंतर्गत, कोराव तहसील के लेडियारी क्षेत्र में, ग्राम पंचायत किहुनी कला में, किसान सिंचाई के लिए परेशान, जिम्मेदार अधिकारी नहीं ले रहे हैं संज्ञान, कैसे होगी किसानी, प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर विभाग के अधिकारियों के द्वारा, किसन के इस बड़ी समस्या को, नजर अंदाज किया जा रहा है। वही किसानों का कहना है कि, नहर विभाग के जिम्मेदार अक्सर कहते हैं कि, नहर में पानी छोड़ दिया गया है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि, सड़क के बगल नहर की सरकारी नाली बनी हुई है, जो सामने प्रत्यक्ष प्रमाण दे रही है, और किसानों का आरोप, नहर विभाग के , जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर लग रहा है। देखना है कि नहर में पानी, किसान के खेत में कब तक पहुंचता है, जिससे किसान अपनी अगली खेती कर सके, किसानो को बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। सरकार के बड़े-बड़े दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। और किसनेों में आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है।