प्रयागराज

आयुष्मान भव का फीता काट कर नगर अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

प्रयागराज आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस दुर्गा मिश्रा की रिपोर्ट

आयुष्मान भव का फीता काट कर नगर अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

कोरांव प्रयागराज। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को वर्चुअल तरीके से किया। इसी तरह से नगर पंचायत कोरांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने फीता काटकर उक्त अभियान की शुरुआत की। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक गांव और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए। लोगों को अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज मुहैया कराई जाए। उक्त अभियान की शुरुआत करने के दौरान चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों और असहायों के लिए एक और अच्छी योजना चलाते हुए उनके किसी भी तरह के बिमारी का इलाज मुफ्त करने की सोची जो अधिक पैसे लगने के अभाव में वह इलाज नहीं करवा पाते थे और अपना दम तोड देते थे अब वह ऐसा नहीं होगा। कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन प्राइवेट और सरकारी दोनों ही अस्पतालों में किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में रहने वाले हर तरह के लोगों के बारे में सोचने और उनके सहयोग हेतु योजनाएं चलाने का काम कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से सीएचसी अधीक्षक डा.उमेश कुमार, सभासद राजकुमार केशरी, घनश्याम स्वर्णकार, अनूप केशरी, महेंद्र कुमार एवं सभी डाक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।