गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है

*🌻🌻🪔🪔जय माता दी प्रयागराज धार्मिक सभ्य समाज बागेश्वर धाम सरकार शिव रहस्य ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः जय मां विंध्यवासिनी आस्था धर्म एवं आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति 🪔🪔🌻🌻*
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-27.07.2023🌄
🌞दैनिक पंचांग एवं दैनिक राशिफल🌞
*शुभ गुरुवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️75.00✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🕉️
_______
शिक्षा नौकरी आजीविका विवाह भागयोन्नति
प्रामाणिक जानकारी प्रभावी समाधान
जन्मकुंडली हस्तरेखा वास्तु अनुसार
✡️संपर्क/वाट्स एप्प-9450307673✡️
🌄✴️✴️☀️✴️✴️🌄
_______
___आज विशेष___
गणपति को सिंदूर चढ़ाने का कारण और महत्व
बचाता है नकारात्मक शक्तियों से
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
आज दिनांक………………… 27.07.2023
कलियुग संवत्…………………………5125
विक्रम संवत………………………….. 2080
शक संवत……………………………..1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन…………………………….. दक्षिणायण
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……. प्रथम् श्रावण(पुरुषोत्तम मास जारी)
पक्ष………………………………………शुक्ल
तिथि…….. नवमी. अपरा. 3.48 तक / दशमी
वार…………………………………….गुरुवार
नक्षत्र.. विशाखा. रात्रि. 1.28* तक / अनुराधा
चंद्र राशि…… तुला. रात्रि. 7.29 तक / वृश्चिक
योग………… शुभ. अपरा. 1.37 तक / शुक्ल
करण…………….. कौलव. अपरा. 3.48 तक
करण………. .तैत्तिल. रात्रि. 3.25* तक / गर
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
_______
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.57.06 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 7.18.39 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………13.21.32
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 10.38.55
चंद्रोदय……………………2.04.55 PM पर
चंद्रास्त…………………. 12.24.35 AM पर
राहुकाल… अप. 12.38 से 2.18 तक(अशुभ)
यमघंट……. प्रातः 5.57 से 7.37 तक(अशुभ)
गुलिक…………… प्रातः 9.17 से 10.58 तक
अभिजित……… .मध्या. 12.11 से 1.05 तक
पंचक………………………………….. नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………… आज है
दिशाशूल……………………….. दक्षिण दिशा
दोष परिहार…….. दही का सेवन कर यात्रा करें
__________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
_🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞__
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
_______
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️
_______
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_______
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
_ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर_
___🌄✴️✴️✴️✴️🌄___
लग्न …………………. ….कर्क 9°9′ पुष्य 2 हे
सूर्य…………………. .कर्क 9°35′ पुष्य 2 हे
चन्द्र …………. .. तुला 22°36′ विशाखा 1 ती
बुध…………………… सिंह 3°7′ मघा 1 मा
शुक्र *…………………… सिंह 4°6′ मघा 2 मी
मंगल…….. सिंह 15°58′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
बृहस्पति ………… .. मेष 18°53′ भरणी 2 लू
शनि *………. कुम्भ 11°55′ शतभिषा 2 सा
राहू *………… ………. मेष 5°8′ अश्विनी 2 चे
केतु *…………………… तुला 5°8′ चित्रा 4 री
_______
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_______
शुभ…………….. प्रातः 5.57 से 7.37 तक
चंचल………. प्रातः 10.58 से 12.38 तक
लाभ………….अपरा. 12.38 से 2.18 तक
अमृत………….. अपरा. 2.18 से 3.58 तक
शुभ………………सायं. 5.38 से 7.19 तक _______
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_______
अमृत……… सायं-रात्रि. 7.19 से 8.39 तक
चंचल……………. रात्रि. 8.39 से 9.58 तक
लाभ…रात्रि. 12.38 AM से 1.58 AM तक
शुभ……रात्रि. 3.18 AM से 4.38 AM तक
अमृत…. रात्रि. 4.38 AM से 5.58 AM तक
_______
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_______
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_______
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_______
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_______
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.
07.18 AM तक—विशाखा—–1——ती
01.24 PM तक—विशाखा—–2——-तू 07.29 PM तक—विशाखा—–3——-ते
___राशि तुला-पाया ताम्___
__________
01.28 AM तक—विशाखा—–4——तो
उपरांत रात्रि तक—अनुराधा —–1——ना
__राशि वृश्चिक – पाया ताम्र__ __________
__आज का दिन__
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
__________
व्रत विशेष……………………………..नहीं है अन्य व्रत……………………………….नहीं है
दिन विशेष………….. CRPF स्थापना दिवस
दिन विशेष……. श्रावण रुद्राभिषेक कर्म जारी
दिन विशेष…… श्री पुरुषोत्तम अधिमास जारी
पंचक……………………………….. . नहीं है विष्टि(भद्रा)………………………………. नहीं है
खगोलीय……………………………… नहीं है
सर्वा.सि.योग……. रात्रि. 1.28 से रात्रि पर्यंत
अमृत.सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग……………… संपूर्ण (अहोरात्र) _______
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
दिनांक………………………. 28.07.2023
तिथि………………श्रावण शुक्ला 10 गुरुवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है अन्य व्रत……………………………….नहीं है
दिन विशेष………….. विश्व हेपटाइटिस दिवस
दिन विशेष……… विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
दिन विशेष……. श्रावण रुद्राभिषेक कर्म जारी
दिन विशेष…….श्री पुरुषोत्तम अधिमास जारी
पंचक………………………………… नहीं है विष्टि(भद्रा)………………………………. नहीं है
खगोलीय……………………………… नहीं है
सर्वा.सि.योग…….रात्रि. 12.56 से रात्रि पर्यंत
अमृत.सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग….. उदयात्…रात्रि. 12.56 तक
_______
___आज विशेष __
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
_______
जानें क्यों चढ़ाते हैं गणपति को सिन्दूर और कैसे ये बचाता है आपको बुरी नजर से
क्या आप जानते हैं कि प्रथम पूज्य श्री गणेश जी को सिन्दूर क्यों चढ़ाया जाता है? या फिर किस तरह गणपति महाराज इससे प्रसन्न होकर व्यक्ति के जीवन को बुरी नजर से बचाते हैं? जी हां सिन्दूर मंगल का प्रतीक होता है। यही वजह है कि श्री विघ्नहर्ता को यह अत्यंत प्रिय है, लेकिन क्यों और क्या वजह है सिन्दूर के प्रिय होने की आइए जानते हैं…
शिवपुराण में लिखी है
गणपति को सिन्दूर लेपन के विषय में शिवपुराण में एक श्लोक मिलता है। इसके मुताबिक ‘आनने तव सिन्दूरं दृश्यते साम्प्रतं यदि। तस्मात् त्वं पूजनीयोअसि सिन्दूरेण सदा नरै:।।’ अर्थात् जब भोलेनाथ ने जी गणेश जी का सिर काट दिया और हाथी का सिर लगाया तब उसमें पहले से ही सिंदूर का लेपन हो रहा था। मां पार्वती ने जी जब उस सिंदूर को देखा तो उन्होंने गणपति जी से कहा कि उनके मुख पर जिस सिन्दूर का विलेपन हो रहा है, मनुष्य उसी सिन्दूर से सदैव उनकी पूजा करेंगे। इस तरह से श्री विघ्नहर्ता को सिन्दूर का विलेपन किया जाता है।
गणेश पुराण में भी मिलता है वर्णन
शिव पुराण के अलावा गणेश पुराण में भी सिन्दूर विलेपन की कथा मिलती है। इसके मुताबिक ‘ ममर्द सिन्दुरं तं स कराभ्यां बलवत्तरम्। ततस्तदसृजांगानि विलिलिम्पारुणेन स:।। तत: सिन्दूरवदन: सिन्दूरप्रिय एव च। अभवज्जगतिख्यातो भक्तकामप्रपपूरक:।।’ इस श्लोक के मुताबिक बाल्यकाल में श्री गणेश जी महाराज ने सिन्दूर नाम दैत्य का मर्दन अपने हाथों से किया। इसके बाद उसके रक्त को अपने शरीर पर लगा लिया। कहा जाता है कि तब से श्री गणपति को सिन्दूरवदन और सिन्दूरप्रिय के नाम से भी संबोधित किया जाना लगा। यही नहीं भक्त गणेश जी महाराज का पूजन भी सिन्दूर से करने लगे।
बुरी शक्तियों का होता है पलायन
सिन्दूर को मंगल का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में विशेष रूप से सिन्दूर का प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि गणपति को सिन्दूर चढ़ाने से व्यक्ति को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। इसके अलावा उसे परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि बुधवार के दिन यदि गणेश जी को सिन्दूर चढ़ाया जाए तो वह जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।
_______
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
_______
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें…
_______
🏵️🌄🌸🌸🌞🌸🌸🌄🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️
_______
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप पर काम का बोझ कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। पैसे कमाने के नए मौक़े लाभ देंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से स्थिति संभाल सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप ऊर्जा से भरे होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना आप अक्सर लेते हैं। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। शाम ढलते-ढलते किसी के लिए आकस्मिक झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है।
सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप पर काम का बोझ कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई यादें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं होंगी। ठीक संपर्क न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, स्थिति आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली बात आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। अपने लक्ष्यों का पीछा करने के लिए अच्छा दिन है। अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊँचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द उन्हें हासिल कर सकें। इस मामले में आप अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और उद्देश्य को पाने में सहायता मिलेगी। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी से दूर नहीं हो सकेंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की
छवि भी सकारात्मक होगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपके लिए ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव करायेंगे। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह संभव है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज दूसरों की सफलता को सराहकर आप उसका लाभ ले सकते हैं। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपको बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। संभव है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप आशावादी बनें और जीवन के उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे।
_______
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
* दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर कोरांव प्रयागराज उत्तर प्रदेश *
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______