प्रयागराज

चौक मण्डल अध्यक्ष ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

चौक मण्डल अध्यक्ष ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

प्रयागराज। भाजपा चौक मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती शिखा खन्ना की अध्यक्षता में महिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र का सिविल लाइंस में भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र को बुके देकर और अंगवस्त्रम से भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि सभी लोग मिलकर संगठन को और मजबूत करें जिससे कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हो। भाजपा चौक मण्डल अध्यक्ष शिखा खन्ना ने कहा कि महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी घर – घर जाकर लोगों से संपर्क करके सरकार की विकास योजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दें रहे हैं। इस दौरान भाजपा की हेमलता वर्मा, छाया शुक्ला, मोना भटनागर, प्रीति सहाय , प्रिया कैथवास, अनुराधा त्रिपाठी, वर्तिका द्विवेदी, अंजू पांडे, मंजू गौतम , किरण केसरी, मीणा केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।