जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में करें जागरूक बूथ सशक्तीकरण के लिए सिविल लाइन्स मण्डल मे हुई कार्यशाला
प्रयागराज अवाम न्यूज़ एक्सप्रेस सह: संपादक दुर्गा मिश्रा की रिपोर्ट

जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में करें जागरूक
बूथ सशक्तीकरण के लिए सिविल लाइन्स मण्डल मे हुई कार्यशाला
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन्स मण्डल की शनिवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान को बल देने को लेकर सिविल लाइन्स भाजपा कार्यालय में आज कार्यशाला हुई । मण्डल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बूथ के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रवासी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी का बूथ मैनेजमेंट विशिष्ट है, इसी के बदौलत सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पार्टी का यह अभियान 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जनता को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करना है। भाजपा मूल रूप से गरीबों शोषितों की और वंचितों की पार्टी है, जो सभी वर्गों को आगे बढ़ते रहने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि एकता से ही समाज व देश मजबूत होगा। भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि गठित बूथ कमेटियों को सदैव क्रियाशील रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी गठित बूथ समितियां निरंतर क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं। बूथ समितियों का सत्यापन एवं पन्ना प्रमुख का सत्यापन कार्य आवश्यक है। डा शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी मंडलों में प्रभारी एवं प्रवासी नियुक्त किये गए हैं, जो 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथों पर प्रवास कर एवं बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तिकरण एवं सत्यापन की दिशा में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मण्डल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।