जन्मकुंडली-कुंडली मिलान-राशिरत्न-वास्तुदोष सटीक जानकारी-प्रभावी समाधान
प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है...

*🌻🌻🪔🪔 जय माता दी प्रयागराज धार्मिक एवं आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति 🪔🪔🌻🌻*
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-09.05.2023 🌄
🌞दैनिक पंचांग एवं राशिफल🌞
*शुभ मंगलवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🕉️
_______
जन्मकुंडली-कुंडली मिलान-राशिरत्न-वास्तुदोष
सटीक जानकारी-प्रभावी समाधान
_______
___आज विशेष___
वास्तु के इन नियमों रखें ध्यान-सौभाग्य हमेशा देगा साथ जीवन में आयेगी सुख शांति समृद्धि
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
आज दिनांक………………… 09.05.2023
कलियुग संवत्…………………………5125
विक्रम संवत………………………….. 2080
शक संवत……………………………..1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन………………………………. उत्तरायण
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………….. ग्रीष्म
मास…………………………………….. ज्येष्ठ
पक्ष……………………………………… कृष्ण
तिथि…….. चतुर्थी. अपरा. 4.09 तक / पंचमी
वार…………………………………. मंगलवार
नक्षत्र…… मूल. अपरा. 5.45 तक / पूर्वाषाढ़ा
चंद्र राशि……………… धनु. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………. . .सिद्ध. रात्रि. 9.15 तक / साध्य
करण……………… बालव. अपरा. 4.09 तक
करण……..कौलव. रात्रि. 2.59* तक / तैत्तिल
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर – 5 मिनट—–अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
_______
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.51.29 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 7.04.41 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………13.13.12
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 10.46.11
चंद्रास्त……………………8.36.10 AM पर
चंद्रोदय………………….11.08.38 PM पर
राहुकाल.. अपरा. 3.46 से 5.26 तक(अशुभ)
यमघंट…. प्रातः 9.10 से 10.49 तक(अशुभ)
अभिजित….. .मध्याह्न.12.02 से 12.55 तक
गुलिक………….अपरा. 12.28 से 2.07 तक
पंचक…………………………….आज नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)………….. आज है
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार…….. गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
__________
🌄विशिष्ट काल परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
_______
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
_______
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_______
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
_ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर_
_______
लग्न ……………. मेष 23°17′ भरणी 3 ले
सूर्य……………. मेष 23°58′ भरणी 4 लो
चन्द्र ………………… .धनु 6°18′ मूल 2 यो
बुध *^…………… मेष 13°4′ अश्विनी 4 ला
शुक्र……………. मिथुन 7°23′ आद्रा 1 कु
मंगल……….. मिथुन 29°16′ पुनर्वसु 3 हा
बृहस्पति …………. मेष 3°59′ अश्विनी 2 चे
शनि ……….. कुम्भ 11°51′ शतभिषा 2 सा
राहू *…………….. मेष 9°20′ अश्विनी 3 चो
केतु *……………… तुला 9°20′ स्वाति 1 रू
_______
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_______
चंचल…………. प्रातः 9.10 से 10.49 तक
लाभ………….पूर्वा. 10.49 से 12.28 तक
अमृत…………अपरा. 12.28 से 2.07 तक
शुभ…………….अपरा. 3.46 से 5.26 तक
__________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_______
लाभ…………….. रात्रि. 8.25 से 9.16 तक
शुभ…….. रात्रि. 11.07 से 12.28 AM तक
अमृत.. रात्रि. 12.28 AM से 1.49 AM तक
चंचल….रात्रि . 1.49 AM से 3.09 AM तक
_______
✴️🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_______
✴️🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️
_______
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_______
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_______
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.
06.28 AM तक——–मूल—2——(यो)
12.06 PM तक——–मूल—3——(भा) 05.45 PM तक——–मूल—4——(भी)
11.21 PM तक—पूर्वाषाढा—1—– (भू)
04.58 AM तक—पूर्वाषाढा—2——(धा) उपरांत रात्रि तक—पूर्वाषाढा—3—– (फा)
__राशि धनु – पाया ताम्र ____
_______
__आज का दिन__
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष………………………………… नहीं अन्य व्रत………………………………. नहीं है
दिन विशेष…………………………….. नहीं है
पर्व विशेष……………………………… नहीं है पंचक………………………………… .. नहीं है विष्टि(भद्रा)……………………………….. नहीं है
खगोलीय………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत.सि.योग………………………. . .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
________
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
________
दिनांक………………………..10.05.2023
तिथि……………. ज्येष्ठ कृष्णा पंचमी बुधवार
व्रत विशेष………………………………..नहीं अन्य व्रत……………………………….नहीं है
दिन विशेष……………………………. नहीं है
पर्व विशेष……………………………. .नहीं है पंचक………………………………… .नहीं है विष्टि(भद्रा)………………………………. .नहीं है
खगोलीय……… कर्के भौम. अपरा. 1.49 पर
खगोलीय….. .बुधोदय पश्चिमे. सायं. 6.43 पर
सर्वा.सि.योग…………………………..नहीं है
अमृत.सि.योग………………………. ..नहीं है
सिद्ध रवियोग…….अपरा. 4.13 से रात्रि पर्यंत
_______
___आज विशेष __
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
________
वास्तु के इन नियमों रखें ध्यान सौभाग्य हमेशा देगा साथ जीवन में आयेगी सुख शांति समृद्धि
हर व्यक्ति के जीवन में कभी खुशियां आती हैं तो कभी गम आता है। लेकिन हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती रहें। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद उसके अनुरूप फल नहीं मिलता है। अधिकतर लोग इसी कारण परेशान रहते हैं कि आखिर इतनी मेहनत करने के बाद भी धन लाभ या फिर सफलता क्यों नहीं मिल रही हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई बार व्यक्ति की तरक्की उसके घर के वास्तु दोष के कारण भी बाधित होती है। जानिए वास्तु के मुताबिक किन नियमों का पालन करने से घर की दरिद्रता दूर होने के साथ हर काम में सफलता मिलेगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में दर्पण और ड्रेसिंग टेबल कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे गृहणी के साथ-साथ घर में रह लोगों का चित्त हमेशा अशांत रहता है। घर में वास्तु दोष हो जाने के कारण कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है। इसके अलावा तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है।
धन प्राप्ति के लिए वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
खिड़की लगाते समय ध्यान रखें ये बात
घर में लगा दरवाजा जिस तरह वास्तु को ठीक करने में मदद करता है। इसी तरह खिड़कियां भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए घर में खिड़की या फिर दरवाजे लगवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या विषम कभी नहीं होनी चाहिए। हमेशा सम यानी 2, 4, 6, 8, की संख्या में होनी चाहिए। क्योंकि विषम संख्या होने पर वहां रहने वाले लोगों के बीच मनमुटाव बना रहता है। इसके साथ ही बनते-बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।
नहाने के बाद बिल्कुल भी न करें ये चार गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल
सीढ़ियों संबंधी वास्तु नियम
घर में सीढ़ियां बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या 10 या फिर 20 नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके साथ ही सीढ़ी के नीचे बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
नहाने के बाद बिल्कुल भी न करें ये चार गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल
बेडरूम संबंधी वास्तु नियम
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में हमेशा ताजे फूल रखना चाहिए जो कि सम संख्या में होना चाहिए। इसके साथ ही आर्टिफिशियल फूल रखने से बचना चाहिए। इससे जातक के प्रगति पर बुरा असर पड़ता है और पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर मतभेद होता रहता है।
ये वास्तु नियम भी रखें याद
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। घर के पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ-,सुथरा रखना चाहिए। माना जाता है कि घर में गंदगी होने से दरिद्रता का वास होता है, जिससे सुख-समृद्धि रुक जाती है।
_______
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
_______
अस्वीकरण- : धर्म, ज्योतिष राशि रत्न वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित लेख/सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित कोई भी प्रयोग करने से पहले आप किसी संबद्ध विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
_______
🏵️🌄🌸🌸🌞🌸🌸🌄🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️
_______
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आप आज जो शारीरिक बदलाव अपने में करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। आपके प्रिय का बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन पलों का पूरा लाभ उठाएँ। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे
थे, तो आज हालात बदल सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। खाली वक्त्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से बातें सुजझाई जा सकती हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज़ काम का बोझ कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज लोगों के साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है।
जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप भोजन से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक प्रशंसनीय है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज एक अच्छा दिन है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का कारण साबित होगी। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आज के दिन गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। इसके लिए वे आपकी तारीफ़ करेंगे। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरे मन से जिएँ। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।
_______
🌄✴️✴️✴️🌄
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
* दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर कोरांव प्रयागराज .उत्तर प्रदेश *
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______