प्रयागराज

दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

घर में बिल्ली का होना या आना कितना शुभ कितना अशुभ..एक आवश्यक जानकारी

*🌻🌻🪔🪔 जय माता दी प्रयागराज धार्मिक सभ्य समाज  आवाम न्यूज एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति🪔🪔🌻🌻*
*🌅श्री सनातन हिंदू पंचांग-02.04.2023 🌄*
🌞दैनिक पंचांग एवं राशिफल🌞
*शुभ रविवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🕉️
जन्मकुंडली-कुंडली मिलान-राशिरत्न-वास्तुदोष
सटीक जानकारी-प्रभावी समाधान
_______
___आज विशेष___
घर में बिल्ली का होना या आना कितना शुभ
कितना अशुभ..एक आवश्यक जानकारी
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️

आज दिनांक…………………..02.04.2023
कलियुग संवत्………………………… 5125
विक्रम संवत………………………….. 2080
शक संवत…………………………….. 1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन………………………………. उत्तरायण
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वसंत
मास………………………………………..चैत्र
पक्ष……………………………………… शुक्ल
तिथि………………. .द्वादशी. संपूर्ण (अहोरात्र)
वार……………………………………..रविवार
नक्षत्र……………………मघा. संपूर्ण (अहोरात्र)
चंद्र राशि……………….सिंह. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……………..शूल. रात्रि. 3.29* तक / गंड
करण………… बव. अपरा. 5.24 तक / बालव

🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर – 5 मिनट—–अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️

सूर्योदय…………………. प्रातः 6.23.36 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.46.56 पर
दिनमान-घं.मि.सै………………… 12.23.20
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 11.35.38
चंद्रोदय………………….. 3.31.37 PM पर
चंद्रास्त…………………… 4.51.51 AM पर
राहुकाल…..सायं. 5.14 से 6.47 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 12.35 से 2.08 तक(अशुभ)
अभिजित………. .मध्या.12.11 से 1.00 तक
गुलिक…………….अपरा. 3.41 से 5.14 तक
पंचक……………………………. आज नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)……. ..आज नहीं है
दिशाशूल………………………… पश्चिम दिशा
दोष निवारण…….. .घी का सेवन कर यात्रा करें
__________
🌄विशिष्ट काल परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष कहलाता होता है…
_______
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄

भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️

ग्रह………राशि-अंश-कला-नक्षत्र चरणाक्षर

लग्न ……………… मीन 17°23′ रेवती1 दे

सूर्य……………….मीन 17°51′ रेवती 1 दे
चन्द्र ………………… सिंह 0°48′ मघा 1 मा
बुध……………….. मेष 3°0′ अश्विनी 1 चु
शुक्र …………….. .. मेष 25°4′ भरणी 4 लो
मंगल ………….. .. मिथुन 9°33′ आद्रा 1 कु
बृहस्पति ^………….. मीन 25°9′ रेवती 3 च
शनि ……….. .. कुम्भ 8°44′ शतभिषा 1 गो
राहू * ……….. … मेष 11°17′ अश्विनी 4 ला
केतु *……………… तुला 11°17′ स्वाति 2 रे

✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️

✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️

चंचल…………….प्रातः 7.57 से 9.29 तक
लाभ……………प्रातः 9.29 से 11.02 तक
अमृत…………पूर्वा. 11.02 से 12.35 तक
शुभ…………….अपरा. 2.08 से 3.54 तक

✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️

शुभ………. सायं-रात्रि. 6.47 से 8.14 तक
अमृत…………… रात्रि. 8.14 से 9.41 तक
चंचल…………. रात्रि. 9.41 से 11.08 तक
लाभ….रात्रि.. 2.02 AM से 3.29 AM तक
शुभ……रात्रि. 4.56 AM से 6.23 AM तक

✴️✴️🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
*******
_______

🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱

🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.

✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️

दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.

11.28 AM तक—मघा—-1——(मा)
06.07 PM तक—मघा—-2——(मी) 12.46 AM तक—मघा—-3——-(मू) उपरांत रात्रि तक—मघा—-4——-(मे)

___राशि सिंह -पाया रजत् __
__________
__आज का दिन__
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞

व्रत विशेष…… कामदा एकादशी (निंबार्क मत्) अन्य व्रत………………………………….नहीं
दिन विशेष.. श्री हरिदमनोत्सव/ विष्णु द्वादशी
दिन विशेष………………………………. नहीं
पर्व विशेष………………………………. नहीं
पंचक…………………………… आज नहीं है विष्टि(भद्रा)………………………………….. नहीं
खगोलीय………………………………… नहीं
सर्वा.सि.योग……………………………. नहीं
अमृत.सि.योग………………………….. .नहीं
सिद्ध रवियोग……………………………. नहीं

✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️

दिनांक………………………..03.04.2023
तिथि……… चैत्र शुक्ला द्वादशी (द्वि) सोमवार
व्रत विशेष…………………………सोम प्रदोष अन्य व्रत………………………अनंग त्रयोदशी
दिन विशेष……………..महावीर जयंती (जैन)
दिन विशेष………………………………. नहीं
पर्व विशेष………………………………. नहीं
पंचक…………………………… आज नहीं है विष्टि(भद्रा)………………………………….. नहीं
खगोलीय…. कृतिकायां शुक्र. अपरा. 3.05 पर
सर्वा.सि.योग…………………………….. नहीं
अमृत.सि.योग………………………….. .नहीं
सिद्ध रवियोग…………………………… . नहीं
________
___आज विशेष ___
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️

घर में बिल्ली का होना या आना कितना शुभ
कितना अशुभ..एक आवश्यक जानकारी

कई बार बिल्ली घर कि छत पर आकर मल त्याग देती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में कोई न कोई अशुभ घटना होने का संकेत मिलता है। और घर का कोई सदस्य लम्बा बीमार पड़ सकता है।

बिल्ली का रोना होता है अशुभ
जिस प्रकार माना जाता है कि कुत्ते कि छठी ज्ञानेंद्रिय होती है जो भविष्य में होने वाली घटना का आभास कर लेती है। उसी प्रकार बिल्ली में बी ये गुण होता है। इसलिए जब भी बिल्ली घर में आकर रोने लगे तो समझ लें कि कोई न कोई पूरी घटना बहुत जल्दी होने वाली है। ऐसे में आप बिना कुछ सोचे समझे इसके उपाय के बारे में सोचें।

शुभ संकेत
बिल्ली का घर में बच्चे देना
अगर बिल्ली आपके घर में बच्चे को जन्म दे देती है, तो ये वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में धन वर्षा होती है। और सुख समृद्धि आती है।

दिवाली के दिन बिल्ली का घर में आना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दिवाली के दिन बिल्ली का घर में आ जाये तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन बिल्ली आपके घर में आती है तो समझ लें कि, आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सभी की उन्नति होती है।

इस दिशा से रास्ता काटना
वास्तु के अनुसार बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है, जब बिल्ली बाई तरफ से रास्ता काट कर दाईं तरफ जाए। वहीं, अगर बिल्ली दाईं तरफ से बाईं तरफ जाती है, तो बिल्ली का रास्ता काटना शुभ संकेत माना जाता है।

अगर आपकी पालतू बिल्ली अचानक घर छोड़ कर कहीं चली जाये और पर्याप्त तलाश करने पर मिले तो समझ लो परिवार पर कोई आपदा आने वाली है।
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
अस्वीकरण- : धर्म, ज्योतिष राशि रत्न वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित लेख/सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित कोई भी प्रयोग करने से पहले आप किसी संबद्ध विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
_______
🏵️🌄🌸🌸🌞🌸🌸🌄🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप दूसरों के सफलता की सराहना कर के आप उसका आनंद ले सकते हैं। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। अकर्मण्यता पतन की जड़ है; ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की ख़राब तबीयत परेशानी का कारण बन सकती है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है। जो बात सच्ची होती हैं उन्हें कहने में आपके शब्द भी कम जाया होते हैं। इसलिए आज आपके लिए यही सलाह है कि अपने काम और बातों में सच्चाई रखें।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपकी सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। उनकी बातें आपको पसंद आएंगी।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में

आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। एक बार आप अपने जीवनसाथी को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज सपनों की दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज के दिन आउटडोर गतिविधियां आपके लिए काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। मित्रों के साथ अभद्र व्यवहार न करें। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है। आज अचानक तबीयत खराब हो सकती है जिससे आप सारे दिन भर परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) आज आपके लिए एक आज ख़ास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक कार्य करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपके घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में बढ़ोतरी कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते प्यार को दरकिनार होना पड़ सकता है। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने खुद चल कर आएगी। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आज आप अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। संभव है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आपको बहुत स्नेह देगा । घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्विरा मांग सकता है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास कोशिश करेगा। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है – कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
_______
🌄✴️✴️✴️🌄
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
*दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर*
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______