दो अभियुक्तों को गांजे के साथ भेजा गया जेल
कोरांव प्रयागराज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ नफर अभियुक्तों को 11.400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्तगणों मनोज सिंह पुत्र बनवारी लाल, रिंकू सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासीगण पियरी को 11.400 ग्राम अवैध गांजे के साथ संसारपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अस्थाना, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, विकास यादव, ललित यादव रहे।