नहर बांध करके लगाया गया पानी,आगे पानी को तरस रहे किसान

नहर बांध करके लगाया गया पानी,आगे पानी को तरस रहे किसान
लेडियारी कोरांव प्रयागराज, के तहसील कोराव क्षेत्र में किसान, पानी के लिए परेशान, प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर में नहर के पानी को अवरोध बनाकर के वहां के लोग कर रहे सिंचाई, तथा आगे पानी ना पहुंचने पर, बाकी किसानो में, भारी आक्रोश देखा जा रहा है, संकल्प संदेश प्रतिनिधि भ्रमण के अनुसार, लेडियारी क्षेत्र के, इटवा रजवाहा पानी , तो नहर में आ रहा है लेकिन सिंचाई विभाग के लाल तारा कर्मचारीयों के द्वारा नहीं दिया जा रहा है ध्यान, किसान सिंचाई के लिए परेशान। जहां पर नहर में पानी आने का खुशी का माहौल देखा गया, वहीं पर अन्य किसान मायूसी का भी शिकार होते नजर आ रहे हैं, सिंचाई विभाग के कुंभकरण की नींद सोने वाले अधिकारियों कर्मचारियों, के द्वारा नहर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसी भी दिन पानी कोई विवाद को लेकर कोई घटना घट सकती है, यदि संबंधित अधिकारी किसानो की समस्या को ध्यान में नहीं रखते हैं, तो आक्रोशित किसान। कभी भी तहसील, पर धरना के लिए मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण राज्य जिम्मेदारी, तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक की होगी, यदि किसानों के खेत में पानी नहीं जाता है तो, अपने अगली खेती भी नहीं कर पाएंगे, जहां पर लापर क्षेत्र जमुना पार के लिए धान के, सोने के कटोरा जैसे नाम से जाना जाता है। आज किसान मजदूर, खेती के लिए बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं, लेकिन प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से कोई, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी के अभाव में धान की खेती दम तोड़ रही है, किसान मजबूर होकर के जानवरों के लिए धान की खड़ी फसल की कटाई करके, अब जानवरों का पेट भरने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ जो भी बचीे खेती थी , वह आवारा जानवरों से नुकसान पहुंचाया जा रहा है, आवारा जानवरों कोई भी व्यवस्था करने में सरकार परेशान नजर आ रहा है, आखिर कब तक आवारा जानवरों की व्यवस्था कर आएगा प्रशासन।
जय जवान जय किसान