प्रयागराज

बेलन नहर मे पानी की जगह उड़ता धूल,किसान मायूस ,कैसे हो धान की रोपाई

बेलन नहर मे पानी की जगह उड़ता धूल,किसान मायूस ,कैसे हो धान की रोपाई

प्रयागराज दुर्गा मिश्रा की रिपोर्ट

कोरांव प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में लापर के नाम से, धान का कटोरा कहे जाने वाला क्षेत्र, आज पानी के बगैर धान की रोपाई ना हो पाने से क्षेत्र के किसान मायूस है।किसानों में त्राहिमाम त्राहिमाम जैसा मचा हुआ है, जहां पर नहर में पानी आने से क्षेत्र मे धान की रोपाई को,समय से कर लिया करते थे ।लेकिन आज तलक नहर से पानी, किसानों को मुहैया नहीं हो पा रहा है। जहां पर देखा जाए सरकार के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। विकास के नाम की बहने वाली गंगा सिर्फ कागज पर ही बहती है। ऐसी हालत को देखकर आज किसान परेशान है। जबकि मिर्जापुर क्षेत्र में अदवा बांध ,सुखड़ा बंधा तथा ददरी बंधास से , पानी बेलन में छोड़ा जाता है। वह नहर पानी की जगह धूल फांक रही है ।आखिर सरकार को कब ध्यान होगा, किसानों पर जबकि जुलाई महीना व्यतीत होने वाला है। किसान परेशान है। सफेदपोश वाले मस्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सरकार के द्वारा किसानों के हित में बेलन नहर प्रखंड में पानी नहीं छोड़ा जाता है। तब तक किसानी संभव नहीं हो पाएगी, लोग अपने अपने खेतों में बोरिंग किए हुए हैं समरसेबल लगाए हुए हैं फिर भी पानी के लिए हैरानी बनी हुई है। यहां पर बरसात ना होने के कारण इस भीषण गर्मी से क्षेत्रीय जनजीवन अस्त व्यस्त पड़ा है। जल ही जीवन है। आसमान में बादलों के आने जाने से जहां एक तरफ किसानों को बरसाती पानी से खेती होती थी आज वहां उस खेतों में धूल उड़ रही है। तथा क्षेत्रीय किसानों में रोष व्याप्त है।