ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है...

*🌻🌻🪔🪔जय माता दी प्रयागराज धार्मिक सभ्य समाज शिव रहस्यॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः जय मां विंध्यवासिनी एवं आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति महालक्ष्मी व्रत की आप सभी को अनंत को शुभकामनाएं माता लक्ष्मी पितानारायण आप सबके भंडारे एवं मनोरा द पूर्ण करें 🪔🪔🌻🌻*
🌅श्री सनातन हिंदू पंचांग-22.09.2023🌅
🌞आज का पंचांग एवं राशिफल🌞
*शुभ शुक्रवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅🕉️
_______
जन्मकुंडली,कुंडलीमिलान,राशि-रत्न,वास्तुदोष
प्रामाणिक जानकारी प्रभावी समाधान
🕉️🌅✴️✴️☀️✴️✴️🌅🕉️
_______
___आज विशेष___
मनचाहा जीवनसाथी पाने के शास्त्रोक्त उपाय
सरल सहज और करणीय
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
आज दिनांक………………….22.09.2023
कलियुग संवत्…………………………5125
विक्रम संवत्………………………….. 2080
शक संवत्……………………………..1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन…………………………….. दक्षिणायण
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास………………………………….. भाद्रपद
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि……सप्तमी. अपरा. 1.36 तक / अष्टमी
वार.. ………………………………… शुक्रवार
नक्षत्र……… ज्येष्ठा. अपरा. 3.35 तक / मूल
चंद्र राशि….. वृश्चिक. अपरा. 3.35 तक / धनु
योग.. आयुष्मान. रात्रि.11.51 तक / सौभाग्य
करण…………….. वणिज. अपरा. 1.36 तक
विष्टि(भद्रा)…………..रात्रि. 1.02* तक / बव
_______
🌞✴️✴️🌅✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌅🏵️🌞🏵️🌅🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌅🏵️🌞🏵️🌅🏵️✴️
_______
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.20.57 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.27.27 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………12.06.18
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 11.54.04
चंद्रोदय………………….12.52.20 PM पर
चंद्रास्त…………………. 11.21.06 PM पर
राहुकाल..पूर्वा.10.53 से 12.24 तक(अशुभ)
यमघंट…. अपरा. 3.26 से 4.56 तक(अशुभ)
गुलिक…………….. प्रातः 7.52 से 9.23 तक
अभिजित……. मध्या. 11.59 से 12.48 तक
पंचक………………………………….. नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)…….. आज नहीं है
दिशाशूल………………………… पश्चिम दिशा
दोष परिहार……… जौ का सेवन कर यात्रा करें
__________
🌅विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌅
_🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞__
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
_______
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️
_______
🌅✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌅
_______
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
_ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर_
_______
लग्न …… कन्या 4°12′ उत्तरा फाल्गुनी 3 पा
सूर्य ……. कन्या 4°36′ उत्तरा फाल्गुनी 3 पा
चन्द्र …………..वृश्चिक 24°50′ ज्येष्ठता 3 यी
बुध ……….. सिंह 16°46′ पूर्वा फाल्गुनी2 टा
शुक्र ……………. कर्क 23°32′ अश्लेषा 3 डे
मंगल …………….. कन्या 22°23′ हस्त 4 ठ
बृहस्पति * ……….. मेष 20°49′ भरणी 3 ले
शनि * ………… कुम्भ 7°53′ शतभिषा 1 गो
राहू * ……………….. मेष 2°7′ अश्विनी 1 चु
केतु *………………… . तुला 2°7′ चित्रा 3 रा
_______
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
✴️🌅दिन का चौघड़िया🌅✴️
__________
चंचल……………..प्रातः 6.21 से 7.52 तक
लाभ………………प्रातः 7.52 से 9.23 तक
अमृत……………प्रातः 9.23 से 10.53 तक
शुभ……………अपरा. 12.24 से 1.55 तक
चंचल……………..सायं. 4.56 से 6.27 तक _______
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_______
लाभ……………. रात्रि. 9.26 से 10.55 तक
शुभ… .रात्रि. 12.24 AM से 1.54 AM तक
अमृत…. रात्रि. 1.54 AM से 3.23 AM तक
चंचल…. रात्रि. 3.23 AM से 4.52 AM तक
_______
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_______
✴️🌞✴️🌅✴️🌅✴️🌞✴️
_______
🔱🌅🔱🔱🌞🔱🔱🌅🔱
_______
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_______
✴️🏵️🌅🏵️✴️🏵️🌅🏵️✴️
_______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.
09.37 AM तक—-ज्येष्ठा—-3—–यी
03.35 PM तक—-ज्येष्ठा—-4——यु
__राशि वृश्चिक – पाया ताम्र__
__________
09.27 PM तक——मूल—-1——ये
03.19 AM तक——मूल—-2—–यो
उपरांत रात्रि तक——मूल—-3—–भा
___राशि धनु-पाया ताम्र____
__________
___आज का दिन_____
🌞✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅🌞
__________
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है अन्य व्रत…………….श्री महालक्ष्मी व्रत जारी
दिन विशेष……….. अंतरराष्ट्रीय राइनो दिवस
पर्व विशेष………………………………. .नहीं
पंचक…………………………………..नहीं है विष्टि(भद्रा)..अप. 1.36 से रात्रि. 1.02* तक
खगोल विशेष…………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………….……. नहीं है
अमृत.सि.योग…………………………….नहीं
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
__________
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
दिनांक……………………….. 23.09.2023
तिथि…………भाद्रपद शुक्ला अष्टमी शनिवार
व्रत विशेष………………………. श्री राधाष्टमी अन्य व्रत…………… श्री महालक्ष्मी व्रत संपूर्ण
दिन विशेष………….अंतरराष्ट्रीय राइनो दिवस
दिन विशेष………………महर्षि दधीचि जयंती
दिन विशेष…….. विश्व सांकेतिक भाषा दिवस
पर्व विशेष………. श्रीमद्भागवत सप्ताह प्रारंभ
पंचक………………………………….. नहीं है विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है
खगोल विशेष…चित्रायां भौम. अप. 5.12 पर
खगोल विशेष.. तुलायां भानु.अप. 12.20 पर
खगोल विशेष.. रवि दक्षिण गोलीय गति प्रारंभ
सर्वा.सि.योग…………………….……. नहीं है
अमृत.सि.योग………………………….. . नहीं
सिद्ध रवियोग…… अपरा. 2.56 से रात्रि पर्यंत
_______
___आज विशेष __
_✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️_
_______
मनचाहा जीवनसाथी पाने के शास्त्रोक्त उपाय
बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। हम ये जानते है की इस दिन किसी देवी की पूजा करके मनचाहा वरदान प्राप्त कर सकते है। मां दुर्गा का 9 रूप होता है। उन रूपों में एक ऐसा रूप है जिनकी गुरुवार को पूजा करने से मन चाहा जीवनसाथी का आशीर्वाद मिलता है। भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। वहीं बृहस्पति देव की उपासना करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
इस दिन उपवास भी रखते है। गुरुवार का उपवास कोई भी रख सकता है चाहे वो स्त्री हो या पुरुष। इस दिन उपवास हो या ना हो हिंदू धर्म में अधिकतर लोग पीला वस्त्र पहनते है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व है। क्योंकि बृहस्पतिदेव को पीला रंग अति प्रिय हैं। क्या आप जानते है की बृहस्पतिवार की किस देवी की पूजा की जाती है। आइए जानते है की किस देवी की पूजा करें और कैसे करें।
विवाह की बाधा दूर करने के लिए करें मां कात्यायनी का पूजन
लड़का हो या लड़की जिसकी भी शादी–विवाह में देरी हो रही हो तो इस दिन मां कात्यायनी की पूजा करके मनवांछित जीवनसाथी पा सकते है। इस दिन मां दुर्गा के नवें रूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार मां कात्यायनी का सम्बन्ध बृहस्पति देव से भी है। बृहस्पति देव को विवाह का कारक माना गया है। शादी से संबंधित मामलों के लिए मां कात्यायनी की पूजा अचूक मानी गई है। कहते हैं, कि इनकी कृपा से योग्य और मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा पूर्ण होती है।
गुरुवार को कैसे करें मां कात्यायनी की पूजा
मां कात्यायनी की पूजा करने का सबसे उत्तम समय गोधूली बेला माना गया है। इस दिन जो भी व्यक्ति व्रत कर रहा हैं वो पीला वस्त्र धारण करें। अगर आप इस दिन किसी कारण वश पीला वस्त्र धारण नहीं कर पा रहे है तो आप लाल रंग का वस्त्र भी धारण कर सकते है।
उसके बाद अपने घर के पूजा स्थल पर नियमित पूजा करके फिर मां कात्यायनी की आराधना करें। फिर मां को कुमकुम, रोली, अक्षत, पीला पुष्प, हल्दी की गांठ, पीला नैवेद्य ये सब मां कात्यायनी को अर्पित करें। मां कात्यायनी को शहद अर्पित जरूर करें।मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।विवाह की बाधाएं दूर हो जाती है। फिर देशी घी का दीपक जलाकर मां के समक्ष इस मंत्र का जाप करें ;
” ॐ कात्यायनी महामये महायोगिन्यधीश्वरी।
नंद गोप सुतं देहि पतिं में कुरुते नम:।।”
जिन लड़कों की शादी में अड़चने आ रही हो वो विधिवत मां कात्यायनी की पूजा कर इस मंत्र का एक माला जाप प्रतिदिन करें।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्। तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥
_______
_✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️_
_______
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें…
_______
🏵️🌅🌸🌸🌞🌸🌸🌅🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️
_______
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अपने बच्चों के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएँ यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना मुमकिन है। आने वाले पीढ़ी इस तोहफ़े के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। नई योजनाएँ
आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
अभी तक अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। निवेश से फ़ायदा हो सकता है। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूस इसके, आप इस वक़्त का पूरा आनंद उठा पाएंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें।
अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल का आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
- कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।
_______
🌅✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌅
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
* दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर कोराव प्रयागराज उत्तर प्रदेश*
✴️🏵️🌅🏵️✴️🏵️🌅🏵️✴️
_______