प्रयागराज

महिला आरक्षण बिल पास होना सभी महिलाओं की बड़ी जीत-कीर्तिका अग्रवाल

*महिला आरक्षण बिल पास होना सभी महिलाओं की बड़ी जीत-कीर्तिका अग्रवाल*

प्रयागराज। नारी‌ शक्ति वंदनअधिनियम पारित करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए महानगर प्रयागराज महिला मोर्चा ने पदयात्रा की व प्ले-कार्ड के माध्यम से धन्यवाद व्यक्त किया। देश की सभी लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने वाले इस विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा ने एकमत होकर मंजूरी दी। देश में महिलाओं की संसदीय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने वाला महिला आरक्षण विधेयक अब कानून बन गया है।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि आरक्षण बिल पास होना हमारी सभी महिलाओं की बड़ी जीत है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने पर प्रधानमंत्री मोदी को‌ धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रदेश महामंत्री डॉक्टर डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में यह यात्रा वात्सल्य अस्पताल से महात्मा गांधी बिग बाजार होते हुए वापस सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। पैदल यात्रा में शामिल प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, मीडिया प्रभारी चन्द्रा अहलूवालिया, अंजलि गोस्वामी जिला अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, माया द्विवेदी, रीता सिंह, विजयलक्ष्मी चंदेल, रीता वर्मा, नीलम त्रिपाठी, लक्ष्मी बहुगुणा, दुर्गेश नंदिनी मंडल से शिखा खन्ना, प्रिया कैथवास, स्वारिका भारद्वाज आंचल, विनीता, सोनी , कंचन लता एवं प्रदेश क्षेत्र जिला गंगा पार जमुना पार की असंख्य महिलाएं व बालिकाए मौजूद थीं।
चन्द्रा अहलूवालिया
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा
महिला मोर्चा प्रयागराज महानगर