प्रयागराज

महिला कल्याण विभाग द्वारा जन्म लेने वाली 30 बच्चियों के परिजन को बेबी कीट देकर सम्मानित किया।

प्रयागराज आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस दुर्गा मिश्रा की रिपोर्ट

महिला कल्याण विभाग द्वारा जन्म लेने वाली 30 बच्चियों के परिजन को बेबी कीट देकर सम्मानित किया।

मिर्जापुर महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में जन्म लेने वाली 30 कन्याओं को के परिजनों को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा अपने हाथों से बेबी कीट दिया गया।
बेबी कीट पाकर परिजनों में खुशी देखी गई। जिलाधिकारी द्वारा महिला चिकित्सालय में पौधारोपण भी किया गया तथा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।
प्रेस से बात करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि आज महिलचिकित्सालय में जिला प्रोबेशन अधिकारी और महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 कन्याओं के माताओं को बेबी कीट, सम्मान पत्र दिया गया है तथा सभी जन्म लेने वाली बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिल सके उसमे उनका रजिस्ट्रेशन भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी वी एस,मंडलीय चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ राज कमल,जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, डा जुही देश मुख
स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष महिला अस्पताल, सीएमओ छोटेलाल वर्मा,महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव और शक्ति केन्द्र से शालिनी बिंदेश्वरी, पुजा मौर्या अन्य स्टाफ मौजूद रहे।