लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल समय) – शाम 05.39 रात 07.35 (12 नवंबर 2023) वृषभ काल – शाम 05:39 – रात 07:35
हिंदू धर्म में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाया जाता है, लेकिन दिवाली में लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है इसलिए इस बार दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी.

*🌻🌻🪔🪔जय माता दी प्रयागराज धार्मिक सभ्य समाज शिव रहस्य ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः जय मां विंध्यवासिनी एव आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति🪔🪔🌻🌻*
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-08.11.2023🌄
🌞आज का पंचांग एवं राशिफल🌞
*शुभ बुधवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🕉️
_______
जन्मकुंडली,कुंडलीमिलान,राशि-रत्न,वास्तुदोष
प्रामाणिक जानकारी प्रभावी समाधान
✡️संपर्क/वाट्स एप्प-9450-307673✡️
🕉️🌄✴️✴️☀️✴️✴️🌄🕉️
_______
___आज विशेष___
दीपावली महापर्व 12 को है या 13 नवंबर को
संशय निवारणार्थ प्रस्तुत है जानकारी
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
आज दिनांक………………….08.11.2023
कलियुग संवत्…………………………5125
विक्रम संवत्………………………….. 2080
शक संवत्…………………………….. 1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन…………………………….. दक्षिणायण
गोल…………………………………….दक्षिण
ऋतु…………………………………….. हेमंत
मास……………………………….. .. कार्तिक
पक्ष……………………………………. ..कृष्ण
तिथि..दशमी.(द्वि). प्रातः 8.24 तक/एकादशी
वार.. …………………………………..बुधवार
नक्षत्र….पू.फाल्गु. रात्रि. 7.20 तक /उ.फाल्गु.
चंद्र राशि……सिंह. रात्रि. 2.01* तक / कन्या
योग………….ऐंद्र. अपरा. 4.09 तक / वैधृति
करण………….. विष्टि(भद्रा)-प्रातः 8.24 तक
करण………… बव. रात्रि. 9.34 तक / बालव
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌅🏵️🌞🏵️🌅🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌅🏵️🌞🏵️🌅🏵️✴️
_______
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.44.38 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 5.45.22 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………11.00.44
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 12.59.55
चंद्रास्त………………….. 2.59.32 PM पर
चंद्रोदय……………………2.56.10 AM पर
राहुकाल .अपरा.12.15 से 1.38 तक(अशुभ)
यमघंट…… प्रातः 8.07 से 9.30 तक(अशुभ)
गुलिक………… पूर्वा. 10.52 से 12.15 तक
अभिजित.. मध्या. 11.53 से 12.37 (अशुभ)
पंचक………………………………….. नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)……. आज नहीं है
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार…… तिल का सेवन कर यात्रा करें
__________
🌅विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌅
_🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞__
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
_______
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️
_______
🌅✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌅
_______
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
_ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर_
_______
लग्न …………. तुला 20°51′ विशाखा 1 ती
सूर्य …………… तुला 21°10′ विशाखा 1 ती
चन्द्र ……… सिंह 20°26′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
बुध ^ ………… वृश्चिक 2°28′ विशाखा 4 तो
शुक्र …….. कन्या 5°27′ उत्तराफाल्गुनी 3 पा
मंगल ^ …………तुला 24°17′ विशाखा 2 तू
बृहस्पति *…………मेष 15°35′ भरणी 1 ली
शनि * ……………..कुम्भ 6°25′ धनिष्ठा 4 गे
राहू * ………………मीन 29°37′ रेवती 4 ची
केतु * ……………….. कन्या 29°37′ चित्रा 2
_______
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
✴️🌅दिन का चौघड़िया🌅✴️
_______
लाभ……………….प्रातः 6.45 से 8.07 तक
अमृत………………प्रातः 8.07 से 9.30 तक
शुभ…………….पूर्वा. 10.52 से 12.15 तक
चंचल…………….अपरा. 3.00 से 4.23 तक
लाभ……………….सायं. 4.23 से 5.45 तक
_______
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_______
शुभ……………….रात्रि. 7.23 से 9.00 तक
अमृत…………….रात्रि. 9.00 से 10.38 तक
चंचल….. .रात्रि. 10.38 से 12.15 AM तक
लाभ….. .रात्रि. 3.30 AM से 5.08 AM तक
_______
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_______
✴️🌞✴️🌅✴️🌅✴️🌞✴️
_______
🔱🌅🔱🔱🌞🔱🔱🌅🔱
_______
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_______
✴️🏵️🌅🏵️✴️🏵️🌅🏵️✴️
_______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.
12.36 PM तक—पू.फाल्गुनी–3—–टी
07.20 PM तक—पू.फाल्गुनी–4——टू
02.01 AM तक—उ.फाल्गुनी–1——टे
___राशि सिंह – पाया चांदी __
_______
उपरांत रात्रि तक—उ.फाल्गुनी–2——टो
___राशि कन्या -पाया चांदी __
__________
___आज का दिन_____
🌞✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅🌞
__________
व्रत विशेष……………………………….नहीं है अन्य व्रत……………. कार्तिक स्नान व्रत जारी
दिन विशेष…………. .विश्व रेडियोग्राफी दिवस
पर्व विशेष…………………………….. .नहीं है
पंचक…………………………………… नहीं है विष्टि(भद्रा)…………………. .प्रातः 8.24 तक
खगोलीय……अनुराधायां बुध. रात्रि. 8.42 पर
सर्वा.सि.योग…………………………… नहीं है
अमृत.सि.योग…………………………..नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. .नहीं है
__________
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
दिनांक……………………….. 09.11.2023
तिथि….. कार्तिक कृष्णा एकादशी गुरुवार
व्रत विशेष……………रमा एकादशी (सर्वेषाम्) अन्य व्रत……………. कार्तिक स्नान व्रत जारी
दिन विशेष……………. गौसेवा संकल्प दिवस
पर्व विशेष……………………………… नहीं है
पंचक………………………………….. .नहीं है विष्टि(भद्रा)…………………………… .. नहीं है
खगोलीय…………………………….. . .नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत.सि.योग………………………… ..नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………….. नहीं है
_______
___आज विशेष __
_✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️_
_______
इस वर्ष (2023)दीपावली की तारीख को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है. 12 या 13 नवंबर 2023 दिवाली कब मनाई जाएगी, जानें दीपावली की सही तारीख, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त…
दीपावली का त्योहार भारतीय संस्कृति का गौरव है, क्योंकि दीपावली में अंधकार पर प्रकाश की जीत का उत्सव मनाते हैं. ब्रह्म पुराण कहता है कि कार्तिक अमावस्या की आधी रात में लक्ष्मी उन लोगों के घर भ्रमण करती हैं जहां साफ-सफाई, शांति और प्रकाश हो, इसलिए घर को साफ और सजाकर दीपावली मनाने की परंपरा है.
इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और लंबे समय तक घर में रहती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं. हर साल लोगों को दीपावली का बेसब्री से इंतजार रहता है. जानें इस साल दीपावली कब मनाई जाएगी और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त कब रहेगा।
12 या 13 दिवाली 2023 में कब ?
इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और कार्तिक अमावस्या तिथि 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी.
हिंदू धर्म में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाया जाता है, लेकिन दिवाली में लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है इसलिए इस बार दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी.
लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल समय) – शाम 05.39 रात 07.35 (12 नवंबर 2023)
वृषभ काल – शाम 05:39 – रात 07:35
लक्ष्मी पूजा (निशिता काल समय) – 12 नवंबर 2023, रात 11:39- 13 नवंबर 2023, प्रात: 12:32
सिंह लग्न – प्रात: 12:10 – प्रात: 02:27 (13 नवंबर 2023)
दीपावली 2023 कैलेंडर..
धनतेरस – 10 नवंबर 2023
नरक चतुर्दशी – 12 नवंबर 2023
दीपावली – 12 नवंबर 2023
गोवर्धन पूजा – 14 नवंबर 2023
भाई दूज – 15 नवंबर 2023
विशेष – विस्तृत पूजन मुहूर्त श्रृंखला जल्दी ही प्रस्तुत की जायेगी…
दीपावली का महत्व..
मार्कंडेय पुराण के अनुसार जब धरती पर सिर्फ अंधेरा था तब एक तेज प्रकाश के साथ कमल पर बैठी देवी प्रकट हुईं, वो लक्ष्मी थीं. उनके प्रकाश से ही संसार बना इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा की परंपरा हैं. दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन करने से धन की कभी कमी नहीं होती. दिवाली के दीप जीवन में सकारात्मकता लाते हैं अंधकार रूप समस्या पर प्रकाश डालकर उसका नाश करते हैं. वहीं, कार्तिक माह की अमावस्या श्रीराम के अयोध्या लौटने के स्वागत में दीपावली मनाने की परंपरा है।
_______
_✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️_
_______
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें…
_______
🏵️🌅🌸🌸🌞🌸🌸🌅🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️
_______
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। आप ख़यालों और सपनों की दुनियां में खोए रहेंगे। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। खाली वक्त का सही उपयोग करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आपका प्रेम संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आज के दिन क़िस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान
और दुविधा महसूस करेंगे। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। टीवी, मोबाईल का उपयोग गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। संभव है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज ध्यान से सुकून मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के पल तलाशने की ज़रूरत है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपकी सबकी मदद करने की इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी वग़ैरह दें। कुछ लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। अपने किसी मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। बदलते समय के साथ क़दमताल करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपको ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) आपके लिए यह हँसी की चमक से भी उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आपको या आपके जीवनसाथी को चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से स्थिति को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।
_______
🌅✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌅
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
* दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर कोराव प्रयागराज उत्तर प्रदेश*
✴️🏵️🌅🏵️✴️🏵️🌅🏵️✴️
_______