श्रीहरि विष्णु के मुख्यतः से 24 अवतार हुए हैं जिनमें से 16 नाम जो सिद्ध संकट मोचक हैं..

*🌻🌻🪔🪔 प्रयागराज आवाम न्यूज एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति 🪔🪔🌻🌻*
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-15.05.2023 🌄
🌞दैनिक पंचांग एवं राशिफल🌞
*शुभ सोमवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🕉️
_______
जन्मकुंडली-कुंडली मिलान-राशिरत्न-वास्तुदोष
सटीक जानकारी-प्रभावी समाधान
_______
___आज विशेष___
श्रीहरि विष्णु के मुख्यतः से 24 अवतार हुए हैं
जिनमें से 16 नाम जो सिद्ध संकट मोचक हैं..
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
आज दिनांक…………………. 15.05.2023
कलियुग संवत्……………………….. .5125
विक्रम संवत………………………….. 2080
शक संवत…………………………….. 1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन………………………………. उत्तरायण
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………….. ग्रीष्म
मास…………………………………….. ज्येष्ठ
पक्ष……………………………………… कृष्ण
तिथि… एकादशी. रात्रि. 1.04* तक / द्वादशी
वार…………………………………… सोमवार
नक्षत्र………पू.भाद्र. प्रातः 9.09 तक / उ.भाद्र
चंद्र राशि…………….. .मीन. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……….विष्कुंभ. रात्रि. 1.28* तक / प्रीति
करण…………………..बव. अपरा. 1.52 तक
करण………बालव. रात्रि. 1.04* तक / कौलव
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर – 5 मिनट—–अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
_______
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.48.06 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 7.07.50 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………13.19.43
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 10.39.46
चंद्रास्त………………….. .3.03.49 PM पर
चंद्रोदय………………….. 3.39.20 AM पर
राहुकाल…. प्रातः 7.28 से 9.08 तक(अशुभ)
यमघंट… पूर्वा. 10.48 से 12.28 तक(अशुभ)
अभिजित…… मध्या. 12.01 से 12.55 तक
गुलिक…………… अपरा. 2.08 से 3.48 तक
पंचक………………………………… .जारी है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)…….. आज नहीं है
दिशाशूल……………………………. पूर्व दिशा
दोष परिहार…………. का सेवन कर यात्रा करें
_______:
🌄विशिष्ट काल परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
_______
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
_______
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_______
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
_ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर_
_______
लग्न ……….. मेष 29°13′ कृत्तिका 1 अ
सूर्य………….. मेष 29°46′ कृत्तिका 1 अ
चन्द्र ………. . मीन 1°24′ पूर्वभाद्रपदा 4 दी
बुध…………… मेष 11°41′ अश्विनी 4 ला
शुक्र ………….. मिथुन 13°53′ आद्रा 3 ङ
मंगल…………… कर्क 2°38′ पुनर्वसु 4 ही
बृहस्पति ……….. मेष 5°23′ अश्विनी 2 चे
शनि ………. कुम्भ 12°12′ शतभिषा 2 सा
राहू *…………….. मेष 9°0′ अश्विनी 3 चो
केतु *……………….. तुला 9°0′ स्वाति 1 रू
_______
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_______
अमृत…………….प्रातः 5.48 से 7.28 तक
शुभ…………….प्रातः 9.08 से 10.48 तक
चंचल…………..अपरा. 2.08 से 3.48 तक
लाभ……………अपरा. 3.48 से 5.28 तक
अमृत…………….सायं. 5.28 से 7.08 तक
__________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_______
चंचल……… सायं-रात्रि. 7.08 से 8.28 तक
लाभ…… रात्रि. 11.08 से 12.28 AM तक
शुभ….. रात्रि. 1.48 AM से 3.08 AM तक
अमृत….रात्रि. 3.08 AM से 4.28 AM तक
चंचल….रात्रि. 4.28 AM से 5.48 AM तक
_______
✴️🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_______
✴️🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️
_______
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_______
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_______
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.
09.09 AM तक–पू.भाद्र—-4——दी
02.52 PM तक–उ.भाद्र—-1——-दू 08.39 PM तक–उ.भाद्र—-2—– -थ
02.26 AM तक–उ.भाद्र—-3——झ उपरांत रात्रि तक–उ.भाद्र—-4——ञ
___राशि मीन – पाया लौह ___
_______
__आज का दिन__
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष……अपरा. एकादशी. स्मार्त-वैष्णव अन्य व्रत……………………………… नहीं है
दिन विशेष……………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है पंचक………………………………… जारी है विष्टि(भद्रा)……………………………….. नहीं है
खगोलीय………. वृषभेsर्क. पूर्वा. 11.45 पर
खगोलीय……… मार्गी बुध. प्रातः 8.46 पर
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत.सि.योग………………………. .. नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_______
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
दिनांक……………………….. 16.05.2023
तिथि…………. ज्येष्ठ कृष्णा द्वादशी मंगलवार
व्रत विशेष……. अपरा. एकादशी. निंबार्क मत् अन्य व्रत………………………………. नहीं है
दिन विशेष……………………………. नहीं है
पर्व विशेष……………………………… नहीं है पंचक………………………………… जारी है विष्टि(भद्रा)………………………………… नहीं है
खगोलीय……… पुष्ये भौम. मध्या. 11.59 पर
सर्वा.सि.योग……………….. . प्रातः 8.15 तक
अमृत.सि.योग……………………… . .. नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………… नहीं है
_______
___आज विशेष __
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
_______
भगवान श्रीहरि विष्णु ने मुख्य रूप से 24 अवतार लिए हैं। भगवान विष्णु के कई नाम हैं जिनमें से 16 ऐसे नाम हैं जिन्हें कुछ खास परिस्थिति में ही जपते हैं जिससे संकट दूर हो जाते हैं। आओ जानते हैं कि यह नाम कब कब जपना चाहिए।
इस संबंध में एक श्लोक प्रचलित है:-
विष्णोषोडशनामस्तोत्रं
औषधे चिन्तयेद विष्णुं भोजने च जनार्दनं
शयने पद्मनाभं च विवाहे च प्रजापतिम
युद्धे चक्रधरं देवं प्रवासे च त्रिविक्रमं
नारायणं तनुत्यागे श्रीधरं प्रियसंगमे
दु:स्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम
कानने नारसिंहं च पावके जलशायिनम
जलमध्ये वराहं च पर्वते रघुनंदनम
गमने वामनं चैव सर्वकार्येषु माधवं
षोडश-एतानि नामानि प्रातरुत्थाय य: पठेत
सर्वपाप विनिर्मुक्तो विष्णुलोके महीयते
– इति विष्णो षोडशनाम स्तोत्रं सम्पूर्णं
1. औषधि लेते समय जपें- विष्णु
2. अन्न ग्रहण करते समय जपें- जनार्दन
3. शयन करते समय जपें- पद्मनाभ
4. विवाह के समय जपें- प्रजापति
5. युद्ध के समय – चक्रधर (श्रीकृष्ण का एक नाम)
6. यात्रा के समय जपें- त्रिविक्रम (प्रभु वामन का एक नाम)
7. शरीर त्यागते समय जपें- नारायण (विष्णु के एक अवतार का नाम नर और नारायण)
8. पत्नी के साथ जपें- श्रीधर
9. नींद में बुरे स्वप्न आते समय जपें- गोविंद (श्रीकृष्ण का एक नाम)
10. संकट के समय जपें- मधुसूदन
11. जंगल में संकट के समय जपें- नृसिंह (विष्णु के एक अवतार नृसिंह भगवान)
12. अग्नि के संकट के समय जपें- जलाशयी (जल में शयन करने वाले श्रीहरि)
13. जल में संकट के समय जपें- वाराह (वराह अवतार जिन्हें धरती को जल से बाहर निकाला था)
14. पहाड़ पर संकट के समय जपें- रघुनंदन (श्रीराम का एक नाम)
15. गमन करते समय जपें- वामन (दूसरा नाम त्रिविक्रम जो बाली के समय हुए थे)
16. अन्य सभी शेष कार्य करते समय जपें- माधव (श्रीकृष्ण का एक नाम)
त्रिलोक के पालनकर्ता भगवान विष्णु के इन अष्ट नामों को प्रतिदिन प्रातःकाल, मध्यान्ह तथा सायंकाल में स्मरण करने वाला शत्रु की पूरी सेना को भी नष्ट कर देता है और उसकी दरिद्रता तथा दुस्वप्न भी सौभाग्य और सुख में बदल जाते हैं।
विष्णोरष्टनामस्तोत्रं
अच्युतं केशवं विष्णुं हरिम सत्यं जनार्दनं।
हंसं नारायणं चैव मेतन्नामाष्टकम पठेत्।
त्रिसंध्यम य: पठेनित्यं दारिद्र्यं तस्य नश्यति।
शत्रुशैन्यं क्षयं याति दुस्वप्न: सुखदो भवेत्।
गंगाया मरणं चैव दृढा भक्तिस्तु केशवे।
ब्रह्मा विद्या प्रबोधश्च तस्मान्नित्यं पठेन्नरः।
इति वामन पुराणे विष्णोर्नामाष्टकम सम्पूर्णं
_______
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
_______
अस्वीकरण- : धर्म, ज्योतिष राशि रत्न वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित लेख/सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित कोई भी प्रयोग करने से पहले आप किसी संबद्ध विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
_______
🏵️🌄🌸🌸🌞🌸🌸🌄🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️
_______
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज किसी संभव चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाज़े बन्द करके राजसी आनन्द लेने का समय है। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) र आज रक्तचाप के मरीज़ों को अपना विरोध ख़याल रखने और दवा करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। संबंधियों से मुलाक़ात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लाभ उठा पाएंगे।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ही ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। दूसरों की कमियाँ ढूंढने का ग़ैर-ज़रूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। जो लोग
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज का बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुक़सान पहुँचा सकती है। इन दिक़्क़तों से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप अपने मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।
_______
🌄✴️✴️✴️🌄
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
* दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर *
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______