प्रयागराज

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को जन कल्याण दिवस के रुप में मनाया गया 

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक पर केक काटने के साथ राहगीरों व मरीज़ो को हुआ फल का वितरण

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को जन कल्याण दिवस के रुप में मनाया गया

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक पर केक काटने के साथ राहगीरों व मरीज़ो को हुआ फल का वितरण

प्रयागराज सह संपादक दुर्गा मिश्रा की रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पचासवें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक में महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि की अगुवाई में जुटे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने युवाओं के आदर्श गरीबों मज़लूमों मज़दूरों किसानों शोषितों की आवाज़ अखिलेश यादव के चित्र के सामने केक रख कर काटा और उनकी तस्वीर पर सांकेतिक रूप से केक खिलाने की रस्म अदा करते हुए दीर्घायु की कामना की।वहीं मीरगंज , लोकनाथ चौराहा , घंटाघर ,नखास कोहना सब्ज़ी मण्डी आदि स्थानों पर राहगीरों को रिक्शा चालकों व आम लोगों को फल वितरित किया।।इसी प्रकार शहर पश्चिमी शहर उत्तरी व शहर दक्षिणी के क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जन्मदिन विभिन्न तरीकों से मनाया। कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन , रवीन्द्र यादव रवि , डॉ मान सिंह यादव , वज़ीर खान ,अभिमन्यु पटेल , ओ पी यादव ,अब्दुल समद , मोहम्मद अज़हर , सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,भोला पाल ,हरीश श्रीवास्तव , रमाकांत पटेल ,संतोष कुमार निषाद ,मंजू यादव ,सुषमा यादव , आरती पाल , प्रमोद यादव ,मनीष पांडेय ,अमित कुमार गुप्ता , सुरेश कुमार श्रीवास्तव ,पंकज साहू ,जय भारत यादव ,नन्हे मंसूरी ,सुधीर निषाद ,अजय यादव ,अंकित कुमार पटेल ,अरुणेश जायसवाल, रोबिन लोहिया गिहार ,वरुण सोनकर ,महेश कुमार यादव ,ताहिर उमर ,अमित त्रिपाठी , महेन्द्र सिंह ,कमाल कुरैशी ,शहज़ाद आलम ,वीरु यादव , विकास यादव ,प्रशांत शुक्ला , आलोक दुबे ,विनय कुमार यादव ,राजेश पटेल ,विजय चौहान ,सुहैल सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।