प्रयागराज

सोशलिस्ट पार्टी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में लगी अगली बैठक शीघ्र कानपुर में होगी : प्रदेश अध्यक्ष राजीव पाण्डेय

प्रयागराज अवाम न्यूज़ एक्सप्रेस सह: संपादक दुर्गा मिश्रा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय- 3, सरकुलर रोड, प्रयागराज में राष्ट्रीय सभा का आयोजन आज हुआ। सभा में पार्टी के विस्तार के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष कामता प्रसाद तिवारी तथा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित होकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर अपने – अपने विचार रखे। अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के संकल्प पत्र पर विचार- विमर्श किया गया तथा संकल्प पत्र को और बेहतर किया गया। सभा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा शिव बाबू मिश्रा ने कई बिन्दुओं पर सुझाव दिये गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला शर्मा ने सभी पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार किया और उसे जल्द ही कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया गया। लोकसभा की तैयारियों के लिए अगली बैठक कानपुर में आयोजित करने का सुझाव दिया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने पार्टी के फण्ड को लेकर चर्चा किया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी विषयों पर शीघ्र अमल करने का भरोसा दिलाया। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश महासचिव निरंजन दीक्षित, पंडित अशोक तिवारी, वीएन मिश्रा, जय गोविन्द पाण्डेय, जगदीश मिश्रा, कृष्ण देव तिवारी, राम कुमार शर्मा, टीबी सिंह, सुधीर त्रिवेदी, सुनील पाण्डेय, शैलेश चौबे, प्रमोद दूबे सहित बडी संख्या में सदस्यगण शामिल हुए।