स्वप्न में माता भगवती के विविध रूप में दर्शन से मिलने वाला फल – स्वप्न शास्त्रानुसार
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..

*🌻🌻🪔🪔जय माता दी प्रयागराज धार्मिक सभ्य समाज शिव रहस्य ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः जय मां विंध्यवासिनी एवं आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति 🪔🪔🌻🌻*
🌅श्री सनातन हिंदू पंचांग-16.10.2023🌅
🌞आज का पंचांग एवं राशिफल🌞
*शुभ सोमवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅🕉️
_______
जन्मकुंडली,कुंडलीमिलान,राशि-रत्न,वास्तुदोष
प्रामाणिक जानकारी प्रभावी समाधान
✡️संपर्क/वाट्स एप्प-9450-307673✡️
🕉️🌅✴️✴️☀️✴️✴️🌅🕉️
_______
___आज विशेष___
स्वप्न में माता भगवती के विविध रूप में दर्शन
से मिलने वाला फल – स्वप्न शास्त्रानुसार
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
आज दिनांक………………… 16.10.2023
कलियुग संवत्…………………………5125
विक्रम संवत्………………………….. 2080
शक संवत्……………………………..1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन…………………………….. दक्षिणायण
गोल…………………………………….दक्षिण
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास………………………………….. आश्विन
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…… द्वितीया. रात्रि. 1.14* तक/ तृतीया
वार.. ………………………………… सोमवार
नक्षत्र…….स्वाति. रात्रि. 7.35 तक / विशाखा
चंद्र राशि…………….. तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……. विष्कुंभ. प्रातः 10.02 तक / प्रीति
करण…………….. बालव. अप. 12.56 तक
करण….. कौलव. रात्रि. 1.14* तक / तैत्तिल
_______
🌞✴️✴️🌅✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌅🏵️🌞🏵️🌅🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌅🏵️🌞🏵️🌅🏵️✴️
_______
सूर्योदय…………………..प्रातः 6.31.14 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.02.32 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………11.31.37
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 12.29.12
चंद्रास्त…………………… 7.01.07 PM पर
चंद्रोदय……………………7.02.42 AM पर
राहुकाल…..प्रातः 7.58 से 9.24 तक(अशुभ)
यमघंट.. पूर्वा. 10.50 से 12.17 तक(अशुभ)
गुलिक……………अपरा. 1.43 से 3.10 तक
अभिजित……..मध्या. 11.54 से 12.40 तक
पंचक………………………………….. नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)……..आज नहीं है
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार…….. दूध का सेवन कर यात्रा करें
__________
🌅विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌅
_🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞__
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
_______
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️
_______
🌅✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌅
_______
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
_ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर_
_______
लग्न ……………….कन्या 27°46′ चित्रा 2 पो
सूर्य ………………. कन्या 28°13′ चित्रा 2 पो
चन्द्र ………………… .तुला 13°7′ स्वाति 2 रे
बुध ^ …………….. .कन्या 25°15′ चित्रा 1 पे
शुक्र…………………. …सिंह 12°3′ मघा 4 मे
मंगल ^…………….. ..तुला 8°27′ स्वाति 1 रू
बृहस्पति *……………मेष 18°37′ भरणी 2 लू
शनि * ……………कुम्भ 6°43′ शतभिषा 1 गो
राहू * …………………मेष 0°51′ अश्विनी 1 चु
केतु *……………….. .. तुला 0°51′ चित्रा 3 रा
_______
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
✴️🌅दिन का चौघड़िया🌅✴️
_______
अमृत……………..प्रातः 6.31 से 7.58 तक
शुभ……………..प्रातः 9.24 से 10.50 तक
चंचल……………..अप. 1.43 से 3.10 तक
लाभ……………….अप. 3.10 से 4.36 तक
अमृत……………..सायं. 4.36 से 6.03 तक
_______
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_______
चंचल……….सायं-रात्रि. 6.03 से 7.36 तक
लाभ……. रात्रि. 10.43 से 12.17 AM तक
शुभ…… रात्रि. 1.51 AM से 3.24 AM तक
अमृत….रात्रि. 3.24 AM से 4.58 AM तक
चंचल…..रात्रि. 4.58 AM से 6.32 AM तक
_______
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_______
✴️🌞✴️🌅✴️🌅✴️🌞✴️
_______
🔱🌅🔱🔱🌞🔱🔱🌅🔱
_______
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_______
✴️🏵️🌅🏵️✴️🏵️🌅🏵️✴️
_______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.
06.56 AM तक—–स्वाति—-2——-रे
01.16 PM तक—–स्वाति—-3——रो
07.35 PM तक—–स्वाति—-4——ता
___राशि तुला – पाया चांदी __
__________
01.51 AM तक—विशाखा—-1——ती
उपरांत रात्रि तक—विशाखा—-2——-तू
___राशि तुला -पाया ताम्र ___
_______
___आज का दिन_____
🌞✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅🌞
__________
व्रत विशेष…..शरद् नवरात्रि व्रत अनुष्ठान जारी अन्य व्रत………………………………. नहीं है
दिन विशेष………………. चंद्रदर्शन सायंकाल
दिन विशेष.. नवरात्रि द्विती-(ब्रह्मचारिणी पूजा)
दिन विशेष………………… विश्व खाद्य दिवस
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
पंचक………………………………….. नहीं है विष्टि(भद्रा)……………………………. .नहीं है
खगोलीय……………………………… .नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत.सि.योग…………………………. नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. .नहीं है
__________
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
_______
दिनांक……………………….. 17.10.2023
तिथि………. आश्विन शुक्ला तृतीया मंगलवार
व्रत विशेष…..शरद् नवरात्रि व्रत अनुष्ठान जारी अन्य व्रत………………………………. नहीं है
दिन विशेष…… नवरात्रि तृतीय-(चंद्रघंटा पूजा)
दिन विशेष……… विश्व सूखा रोकथाम दिवस
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
पंचक………………………………….. .नहीं है विष्टि(भद्रा)……………………………. .नहीं है
खगोलीय……… तुलायांsर्क. रात्रि. 1.30* पर
खगोलीय………. पूफायां शुक्र. अप. 3.27 पर
सर्वा.सि.योग…………………………… नहीं है
अमृत.सि.योग…………………………. नहीं है
सिद्ध रवियोग…….. रात्रि. 8.31 से रात्रि पर्यंत
_______
___आज विशेष __
_✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️_
_______
स्वप्न में माता भगवती के विविध रूप दर्शन का फल..
सपने हर तरह के होते हैं। अक्सर सपने में हमें लोग दिखाई पड़ते हैं कभी वो अपने पूर्वज हों या कभी कोई जानवर, कोई जीवित इंसान हो या भगवान। स्वप्नशास्त्र कहता है कि सपने भविष्य का संकेत देते हैं। अगर आपके जीवन में कुछ अशुभ हो रहा है या कुछ अशुभ होने वाला है तो सपने उसका संकेत देते हैं आपको उन्हें सही तरह से समझना चाहिए। यदि आप आस्तिक हैं और आपको सपने में भगवान के दर्शन हो रहे हैं तो ये स्वाभाविक है क्योंकि आपके ख्याल में दिनरात प्रभु का गुणगान है। यदि आप नास्तिक हैं फिर भी भगवान के दर्शन हो रहे हैं तो ये अच्छे संकेत हैं। यह संकेत देता है कि आपका जीवन सही दिशा में चल रहा है, सत्य एवं अच्छाई के मार्ग पर आप आगे बढ़ रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि प्रभु के आशीर्वाद से आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होने वाले हों। यह संकेत इस बात का भी है कि अच्छा समय आने वाला है। कभी कभी ऐसा होता है जब हम सपना देखते हैं तो भूल जाते हैं कभी कभी हमे सपना याद रह जाता है, कभी कभी हम उनको देखते हैं जिन्हें हम शायद जानते भी नही हैं पर हम उसका सही संकेत समझने में सक्षम नही होते हैं। यदि भगवान सपने में क्रोधित रूप में हो तो इसे शुभ नही माना जाता है, जरूर आपको कोई सीख देने आए होते हैं। आइये जानते हैं सपने में कौन से भगवान के दिखने से प्राप्त होते हैं कौन से आशीर्वाद-
माता लक्ष्मी के हो दर्शन
यदि इस रूप में माता के दर्शन हो तो जीवन आर्थिक दुखों से मुक्त होने वाला है। माता लक्ष्मी धन का प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से घर धन धान्य से परिपूर्ण हो जाता है। यदि ऐसे दर्शन हो तो ये समझना चाहिए कि व्यापार में तगड़ा मुनाफा हांथ आने वाला है। यदि लंबे समय से कोई आर्थिक विवाद है तो वो सुलझ जाएगा। माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। इस प्रकार से लक्ष्मी मां के दर्शन बहुत शुभ संकेत माने जाते हैं।
लाल वस्त्र धारण किये हो माता दुर्गा
यदि इस रूप में माता के दर्शन हो और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट हो तो समझ लीजिए कि माता की कृपा आप पर बरसने वाली है। जीवन में आपके द्वारा किये गए प्रयास सफल होने वाले हैं। बिगड़ते काम बनने वाले हैं। यदि विवाह समस्या है तो दूर हो जाएगी, सन्तान समस्या है तो दूर हो जाएगी, करियर से जुड़ी समस्या है तो दूर हो जाएगी। माता की मुस्कुराहट अनमोल है, आपके जीवन में खुशियों का भंडार आने वाला है। उनकी एक मुस्कुराहट आपके लिए खुशियों का खजाना है। इस प्रकार से दर्शन काफी शुभ संकेत हैं।
सपने में शेर पर सवार हो मां भगवती
स्वप्नशास्त्र कहता है यदि आपको सपने में शेर पर सवार मां भगवती दिखाई दें तो यह संकेत है कि जीवन के कष्ट माता ने हर लिए हैं। माता का आशीर्वाद आपके साथ है, जिससे आपका अच्छा समय आने वाला है। आपकी लंबे समय से अटकी समस्याओं का हल होने वाला है। ऐसा दिखना बेहद शुभ संकेत माने गए हैं।
काले वस्त्रों में क्रोधित हो माता दुर्गा
यदि माता के दर्शन काले या सफेद कपड़ो में हो या क्रोधित या उदास रूप में हो तो ये कुछ अशुभ संकेत है इससे ये संकेत मिलता है कि बुरा समय आपके निकट है। माता का स्मरण करें, नित्य आराधना करें, एवं गरीबों को दान अवश्य करें। इससे माता प्रसन्न होती हैं और जल्द ही आशीर्वाद देती हैं।
माता पार्वती के हो दर्शन
यदि माता पार्वती के दर्शन हो तो इसका अर्थ है कि आपको नौकरी में तरक्की या व्यापार में तरक्की मिलने वाली है। माता पार्वती के आशीर्वाद उन्नति के द्वार खोलता है जिससे आप जहां प्रयास करें वहां आपको सफलता मिले।
_______
_✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️_
_______
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें…
_______
🏵️🌅🌸🌸🌞🌸🌸🌅🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️
_______
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपकी मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपके दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) आज लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपकी घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करें। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। अपने किसी मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। व्यापाार में लाभ आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। आज आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक बात के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। संभव है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आँखें आपको
वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। व्यापार में आज अच्छा खास लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लेवें, तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुँचा सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आज किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपके लिए पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे।
लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। यह दिन आपके जीवनसाथी के स्नेही पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।
_______
🌅✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌅
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
* दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर कोराव प्रयागराज उत्तर प्रदेश *
✴️🏵️🌅🏵️✴️🏵️🌅🏵️✴️
_______