Uncategorizedप्रयागराज

ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )

*🌻🌻🪔🪔जय माता दी प्रयागराज  आवाम न्यूज़ एक्सप्रेस ग्रुप की प्रस्तुति 🪔🪔🌻🌻*
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-01.06.2023 🌄
🌞दैनिक पंचांग एवं राशिफल🌞
*शुभ गुरुवार*🪴🌻🪴🌹
*शुभ प्रभात्*🪴🌺🪴🌸
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🕉️
_______
जन्मकुंडली-कुंडली मिलान-राशिरत्न-वास्तुदोष
सटीक जानकारी-प्रभावी समाधान
______
___आज विशेष___
आखिर हिन्दू विवाह के समय अग्नि के समक्ष सात फेरे ही क्यों लेते हैं..? महत्व एवं कारण
_______
__दैनिक पंचांग विवरण_____
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______

आज दिनांक………………….01.06.2023
कलियुग संवत्…………………………5125
विक्रम संवत………………………….. 2080
शक संवत……………………………..1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन………………………………. उत्तरायण
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………….. ग्रीष्म
मास…………………………………….. ज्येष्ठ
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…..द्वादशी. अपरा. 1.40 तक / त्रयोदशी
वार……………………………………. गुरुवार
नक्षत्र…………चित्रा. प्रातः 6.49 तक / स्वाति
चंद्र राशि…………….. तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………. वरीयान. सायं. 6.58 तक / परिघ
करण………………. बालव.अपरा. 1.40 तक
करण………. कौलव. रात्रि.1.19* तक/तैत्तिल
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
_______
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_______
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर – 5 मिनट—–अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
__________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
_______
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.42.22 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 7.16.22 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………13.34.00
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 10.25.50
चंद्रोदय………………….. 4.34.48 PM पर
चंद्रास्त…………………… 3.58.18 AM पर
राहुकाल…. अप. 2.11 से 3.53 तक(अशुभ)
यमघंट…… .प्रातः 5.42 से 7.24 तक(अशुभ)
गुलिक…………. प्रातः 9.06 से 10.48 तक
अभिजित……. मध्या. 12.02 से 12.57 तक
पंचक…………………………………. नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)……… आज नहीं है
दिशाशूल………………………… दक्षिण दिशा
दोष परिहार…….. दही का सेवन कर यात्रा करें
__________
🌄विशिष्ट काल परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_______
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_______
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
_______
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
_______
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_______

भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..

__________
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
_ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर_
__________

लग्न …………….वृषभ 15°32′ रोहिणी 2 वा

सूर्य …………….. वृषभ 16°6′ रोहिणी 2 वा
चन्द्र …………………… तुला 6°4′ चित्रा 4 री
बुध………………. मेष 21°39′ भरणी 3 ले
शुक्र ………………. कर्क 1°24′ पुनर्वसु 4 ही
मंगल……………. . कर्क 12°22′ पुष्य 3 हो
बृहस्पति ………… ..मेष 9°10′ अश्विनी 3 चो
शनि …………. कुम्भ 12°53′ शतभिषा 2 सा
राहू * ……………….. मेष 8°6′ अश्विनी 3 चो
केतु *…………………. तुला 8°6′ स्वाति 1 रू
_______
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
चौघड़िया (दिन-रात)**केवल शुभ कारक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_______
शुभ………………प्रातः 5.42 से 7.24 तक
चंचल…………पूर्वा. 10.48 से 12.29 तक
लाभ………….अपरा. 12.29 से 2.11 तक
अमृत………… अपरा.. 2.11 से 3.53 तक
शुभ…………….. सायं. 5.35 से 7.16 तक
__________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_______
अमृत……… सायं-रात्रि. 7.16 से 8.35 तक
चंचल……………. रात्रि. 8.35 से 9.43 तक
लाभ…रात्रि. 12.29 AM से 1.48 AM तक
शुभ……रात्रि. 3.06 AM से 4.24 AM तक
अमृत….रात्रि. 4.24 AM से 5.42 AM तक
_______
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_______
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_______
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_______
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_______
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_______
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.

06.49 AM तक—–चित्रा—-4——-री
12.52 PM तक—-स्वाति —-1——-रू 06.55 PM तक—-स्वाति—-2——–रे
12.55 AM तक—-स्वाति—-3——-रो उपरांत रात्रि तक—-स्वाति—-4——-ता

___राशि तुला -पाया चांदी_ ________
__आज का दिन__
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞

व्रत विशेष………………………………प्रदोष अन्य व्रत……………….. वट सावित्री व्रतारंभ
दिन विशेष. नवतपा काल(रोहिणी तपन)-जारी
दिन विशेष…………. जून मास 2023 प्रारंभ
पर्व विशेष………………………………. नहीं पंचक………………………………… .नहीं है विष्टि(भद्रा)…………………………….. ..नहीं है
खगोलीय………………………………… नहीं
सर्वा.सि.योग……………………………नहीं है
अमृत.सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_______
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
_अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______
दिनांक………………………. 02.06.2023
तिथि………… ज्येष्ठ शुक्ला त्रयोदशी शुक्रवार
व्रत विशेष………………………………प्रदोष अन्य व्रत……………… वट सावित्री व्रत जारी

दिन विशेष.नवतपा काल(रोहिणी तपन)-जारी
पर्व विशेष………………………………. नहीं पंचक…………………………………. नहीं है विष्टि(भद्रा)………………………………..नहीं है
खगोलीय………..पुष्ये शुक्र. रात्रि. 5.04* पर
सर्वा.सि.योग…………………………..नहीं है
अमृत.सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग………प्रातः 6.53 से रात्रि पर्यंत
________
___आज विशेष ___
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
________

विवाह में सात फेरे ही क्यों लेते हैं?

आखिर हिन्दू विवाह के समय अग्नि के समक्ष सात फेरे ही क्यों लेते हैं? दूसरा यह कि क्या फेरे लेना जरूरी है?

पाणिग्रहण का अर्थ : – पाणिग्रहण संस्कार को सामान्य रूप से ‘विवाह’ के नाम से जाना जाता है। वर द्वारा नियम और वचन स्वीकारोक्ति के बाद कन्या अपना हाथ वर के हाथ में सौंपे और वर अपना हाथ कन्या के हाथ में सौंप दे। इस प्रकार दोनों एक-दूसरे का पाणिग्रहण करते हैं। कालांतर में इस रस्म को ‘कन्यादान’ कहा जाने लगा, जो कि अनुचित है।

नीचे लिखे मंत्र के साथ कन्या अपना हाथ वर की ओर बढ़ाए, वर उसे अंगूठा सहित (समग्र रूप से) पकड़ ले। भावना करें कि दिव्य वातावरण में परस्पर मित्रता के भाव सहित एक-दूसरे के उत्तरदायित्व को स्वीकार कर रहे हैं।

ॐ यदैषि मनसा दूरं, दिशोऽ नुपवमानो वा।
हिरण्यपणोर् वै कर्ण, स त्वा मन्मनसां करोतु असौ।। -पार.गृ.सू. 1.4.15

विवाह का अर्थ : – विवाह को शादी या मैरिज कहना गलत है। विवाह का कोई समानार्थी शब्द नहीं है। विवाह= वि+वाह, अत: इसका शाब्दिक अर्थ है- विशेष रूप से (उत्तरदायित्व का) वहन करना।

विवाह एक संस्कार : – अन्य धर्मों में विवाह पति और पत्नी के बीच एक प्रकार का करार होता है जिसे कि विशेष परिस्थितियों में तोड़ा भी जा सकता है, लेकिन हिन्दू धर्म में विवाह बहुत ही भली-भांति सोच- समझकर किए जाने वाला संस्कार है। इस संस्कार में वर और वधू सहित सभी पक्षों की सहमति लिए जाने की प्रथा है। हिन्दू विवाह में पति और पत्नी के बीच शारीरिक संबंध से अधिक आत्मिक संबंध होता है और इस संबंध को अत्यंत पवित्र माना गया है।

सात फेरे या सप्तपदी : – हिन्दू धर्म में 16 संस्कारों को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। विवाह में जब तक 7 फेरे नहीं हो जाते, तब तक विवाह संस्कार पूर्ण नहीं माना जाता। न एक फेरा कम, न एक ज्यादा। इसी प्रक्रिया में दोनों 7 फेरे लेते हैं जिसे ‘सप्तपदी’ भी कहा जाता है। ये सातों फेरे या पद 7 वचन के साथ लिए जाते हैं। हर फेरे का एक वचन होता है जिसे पति-पत्नी जीवनभर साथ निभाने का वादा करते हैं। ये 7 फेरे ही हिन्दू विवाह की स्थिरता का मुख्य स्तंभ होते हैं। अग्नि के 7 फेरे लेकर और ध्रुव तारे को साक्षी मानकर दो तन, मन तथा आत्मा एक पवित्र बंधन में बंध जाते हैं।

सात अंक का महत्व…

ध्यान देने योग्य बात है कि भारतीय संस्कृति में 7 की संख्या मानव जीवन के लिए बहुत विशिष्ट मानी गई है। संगीत के 7 सुर, इंद्रधनुष के 7 रंग, 7 ग्रह, 7 तल, 7 समुद्र, 7 ऋषि, सप्त लोक, 7 चक्र, सूर्य के 7 घोड़े, सप्त रश्मि, सप्त धातु, सप्त पुरी, 7 तारे, सप्त द्वीप, 7 दिन, मंदिर या मूर्ति की 7 परिक्रमा, आदि का उल्लेख किया जाता रहा है।

उसी तरह जीवन की 7 क्रियाएं अर्थात- शौच, दंत धावन, स्नान, ध्यान, भोजन, वार्ता और शयन। 7 तरह के अभिवादन अर्थात- माता, पिता, गुरु, ईश्वर, सूर्य, अग्नि और अतिथि। सुबह सवेरे 7 पदार्थों के दर्शन- गोरोचन, चंदन, स्वर्ण, शंख, मृदंग, दर्पण और मणि। 7 आंतरिक अशुद्धियां- ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, लोभ, मोह, घृणा और कुविचार। उक्त अशुद्धियों को हटाने से मिलते हैं ये 7 विशिष्ट लाभ- जीवन में सुख, शांति, भय का नाश, विष से रक्षा, ज्ञान, बल और विवेक की वृद्धि।

स्नान के 7 प्रकार- मंत्र स्नान, मौन स्नान, अग्नि स्नान, वायव्य स्नान, दिव्य स्नान, मसग स्नान और मानसिक स्नान। शरीर में 7 धातुएं हैं- रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मजा और शुक्र। 7 गुण- विश्वास, आशा, दान, निग्रह, धैर्य, न्याय, त्याग। 7 पाप- अभिमान, लोभ, क्रोध, वासना, ईर्ष्या, आलस्य, अति भोजन और 7 उपहार- आत्मा के विवेक, प्रज्ञा, भक्ति, ज्ञान, शक्ति, ईश्वर का भय।

यही सभी ध्यान रखते हुए अग्नि के 7 फेरे लेने का प्रचलन भी है जिसे ‘सप्तपदी’ कहा गया है। वैदिक और पौराणिक मान्यता में भी 7 अंक को पूर्ण माना गया है। कहते हैं कि पहले 4 फेरों का प्रचलन था। मान्यता अनुसार ये जीवन के 4 पड़ाव- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक था।

हमारे शरीर में ऊर्जा के 7 केंद्र हैं जिन्हें ‘चक्र’ कहा जाता है। ये 7 चक्र हैं- मूलाधार (शरीर के प्रारंभिक बिंदु पर), स्वाधिष्ठान (गुदास्थान से कुछ ऊपर), मणिपुर (नाभि केंद्र), अनाहत (हृदय), विशुद्ध (कंठ), आज्ञा (ललाट, दोनों नेत्रों के मध्य में) और सहस्रार (शीर्ष भाग में जहां शिखा केंद्र) है।

उक्त 7 चक्रों से जुड़े हैं हमारे 7 शरीर। ये 7 शरीर हैं- स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर, कारण शरीर, मानस शरीर, आत्मिक शरीर, दिव्य शरीर और ब्रह्म शरीर।

विवाह की सप्तपदी में उन शक्ति केंद्रों और अस्तित्व की परतों या शरीर के गहनतम रूपों तक तादात्म्य बिठाने करने का विधान रचा जाता है। विवाह करने वाले दोनों ही वर और वधू को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से एक-दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास का भाव निर्मित किया जाता है।

मनोवैज्ञानिक तौर से दोनों को ईश्वर की शपथ के साथ जीवनपर्यंत तक दोनों से साथ निभाने का वचन लिया जाता है इसलिए विवाह की सप्तपदी में 7 वचनों का भी महत्व है।

सप्तपदी में पहला पग भोजन व्यवस्था के लिए, दूसरा शक्ति संचय, आहार तथा संयम के लिए, तीसरा धन की प्रबंध व्यवस्था हेतु, चौथा आत्मिक सुख के लिए, पांचवां पशुधन संपदा हेतु, छठा सभी ऋतुओं में उचित रहन-सहन के लिए तथा अंतिम 7वें पग में कन्या अपने पति का अनुगमन करते हुए सदैव साथ चलने का वचन लेती है तथा सहर्ष जीवनपर्यंत पति के प्रत्येक कार्य में सहयोग देने की प्रतिज्ञा करती है।

‘मैत्री सप्तपदीन मुच्यते’ अर्थात एकसाथ सिर्फ 7 कदम चलने मात्र से ही दो अनजान व्यक्तियों में भी मैत्री भाव उत्पन्न हो जाता है अतः जीवनभर का संग निभाने के लिए प्रारंभिक 7 पदों की गरिमा एवं प्रधानता को स्वीकार किया गया है। 7वें पग में वर, कन्या से कहता है कि ‘हम दोनों 7 पद चलने के पश्चात परस्पर सखा बन गए हैं।’

मन, वचन और कर्म के प्रत्येक तल पर पति-पत्नी के रूप में हमारा हर कदम एकसाथ उठे इसलिए आज अग्निदेव के समक्ष हम साथ-साथ 7 कदम रखते हैं। हम अपने गृहस्थ धर्म का जीवनपर्यंत पालन करते हुए एक-दूसरे के प्रति सदैव एकनिष्ठ रहें और पति-पत्नी के रूप में जीवनपर्यंत हमारा यह बंधन अटूट बना रहे तथा हमारा प्यार 7 समुद्रों की भांति विशाल और गहरा हो।

संकलन : पुराण आदि हिन्दू ग्रंथों से
_______
_✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️_
_______
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष राशि रत्न वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें…
_______
🏵️🌄🌸🌸🌞🌸🌸🌄🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
✴️✴️🌞✴️✴️
_______

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज के दिन आप ऊर्जा से भरे होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आपकी। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपको पता लग सकता है कि आपके अधिकारी आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। दोस्त आपको तारीफ़ से सराबोर कर देंगे, क्योंकि आप बहुत कठिन काम पूरा करने में क़ामयाब रहेंगे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको खूब मुस्कुराना चाहिए क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे अच्छा इलाज है। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों के इर्द गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके लिये सब कुछ शान्त रहने वाला है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आज हो सकता

है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आज वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।
_______
🌄✴️✴️✴️🌄
*✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️*
* दुर्गा प्रसाद मिश्र मिश्रपुर कोरांव प्रयागराज उत्तर प्रदेश 94503 07673*
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______